मथुरा: वृंदावन में तड़प तड़प कर पालतू डॉग की कार के अंदर हुई मौत, डॉग को बचाने की कोशिश का वीडियो हुआ वायरल
वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय के नजदीक एक पार्किंग में रविवार को एक बिहार नंबर की अर्टिगा कार पहुंची। यहां की पार्किंग में सुबह 10 बजे दंपती ने अपनी कार पार्क कर दी। उनकी कार में पति-पत्नी के साथ उनका डॉग था। पति पत्नी दर्शन करने चले और डॉग की कार में तड़प तड़प कर मौत हो गई