महमूदाबाद: 20 करोड़ की लागत से बनने वाला गोबरहिया रेगुलेटर का कार्य ठप, बाढ़ से बढ़ सकती है समस्या, लोगों को नाव का लेना पड़ता है सहारा
विकासखंड रामपुर मथुरा के अंतर्गत गोबरहिया नदी का रेगुलेटर 20 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुआ। रेगुलेटर का कार्य करीब 1 महीने से चल रहा था 18 जून को जल सख्त मंत्री स्वतंत्र देव ने भूमि पूजन अर्चन किया। इसके बाद से ही कार्य बंद चल रहा है। वहां के रहने वाले लोगों को अभी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा क्योंकि पानी आ जाने से कार्य रोक दिया गया है।