मोरवा: सड़क दुर्घटना में घायल हुई चक सिकंदर निवासी शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत
सड़क दुर्घटना में घायल चक सिकंदर की शिक्षिका की मौत हो गई। बताया जाता है कि जितेंद्र राय की पत्नी नूतन कुमारी पंचायत में सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई ।सोमवार को विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।