हज़ारीबाग: हजारीबाग रामनवमी: जामा मस्जिद पहुंचीं 26 झांकियां, शहर में उत्साह चरम पर
हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय रामनवमी शोभा यात्रा भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। शाम 6 बजे तक कुल 26 झांकियों का सफलतापूर्वक जामा मस्जिद रोड पर प्रवेश हो चुका है। वहीं 100 से अधिक झांकियां अब भी शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर रही हैं। प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आ रहा है।