गुमला: धान के खेत में सांप के काटने से युवती घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Nov 20, 2025 मूरगु कामता गांव में धान के खेत में सर्प दंश से 24 वर्षीय निरमा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल परिजनों से इलाज हेतु गुरुवार को सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती अपने रिश्तेदारों के साथ खेत में काट कर रखे धान को लाने गई थी धान का बोझा तैयार कर सर में रखी लेकिन असहज महसूस होने पर धान के बोझा को पीछे गिरा दी।