परागपुर: सकराला में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की टांडा हॉस्पिटल में हुई मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Pragpur, Kangra | Feb 20, 2024 ग्राम पंचायत नाहन नगरोटा के गांव सकराला में गत शनिवार को पड़ोसियों के हमले में घायल देवराज की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। आरोपियों की पहचान भोली देवी और अंकुश उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।