बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर में बड़वी के ग्रामीणों ने बताया कि फिंगर लगवाने के बाद दो महीने से नहीं मिला गेहूं
ग्राम पंचायत बड़वी के राशन कार्ड धारकों ने खाद्य सुरक्षा योजना NFSA के तहत मिलने वाले गेहूं के वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को बुधवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से उन्हें राशन नहीं मिला है, जबकि उनके फिंगर प्रिंट मशीन पर पहले ही लगवा लिए गए हैं।डीलर न फोन उठा रहा, न दुकान खोल रहा।