गुनौर: संकट मोचन मंदिर से हनुमान जी का मुकुट चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश
Gunnor, Panna | Jan 31, 2026 गुनौर नगर स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए हनुमान जी का मुकुट चोरी कर लिया। शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी और श्रद्धालुओं ने जब भगवान हनुमान जी के मुकुट गायब देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।