सांगोद: सांगोद कस्बे के कलाल पाड़ा मोहल्ले के रास्ते पर बह रहा नाले का पानी, दुर्गंध से मोहल्लेवासी परेशान, प्रदर्शन की चेतावनी
Sangod, Kota | Jun 4, 2025 सांगोद, यहां नगर पालिका के वार्ड 12 के कलालपाड़ा मोहल्ले से वार्ड 2 स्थित बाड़ी तक बना कच्चा व क्षतिग्रस्त नाला लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। स्थिति यह है कि नाले का सडांध मारता पानी रास्ते पर बहता रहता है। कई बार पालिका प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्श