बरकागाँव: कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई
कर्णपुरा महाविद्यालय में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर खो - खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया एवं जुबली कॉलेज भुरकुंडा के बीच खेला गया।जिसमें विजेता बने जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया एवं उपविजेता जुबली कॉलेज भुरकुंडा।इस दौरन पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि खेल से भी आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।अंचलाधिकारी मनोज कुमार भी उपस्थित थे।