मंदसौर: मंदसौर जिला पंचायत सीईओ ने बिना सूचना गायब हुए 5 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए
मंदसौर जिला पंचायत में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समीक्षा बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहना 5 कर्मचारी को महंगा पड़ा,कर्मचारियों के 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है।सीईओ जैन की सख्ती से जिला पंचायत कर्मचारी में हडकंप है। अपने काम के लिए जाने वाले जैन पहले भी अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन कर्मचारियों पर कार्रवाई कर चुके है।