आरा: शादी के लिए पैसे कमाने जा रहे ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,घटना आरा स्टेशन और जगजीवन हाल्ट के बीच हुई है
Arrah, Bhojpur | Feb 19, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सिनेपुरा गांव के रहने वाले गोलू कुमार की अज्ञात ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है। आरा स्टेशन और जगजीवन हाल्ट के बीच शव बरामद किया गया। सदर अस्पताल में जीआरपी के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की शादी होने वाली थी जिसके लिए पैसे कमाने बाहर जा रहा था।