राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ दिनेश सिंह उर्फ दीनू राजपूत को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Jul 6, 2025 राजगढ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस सहित शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया पुलिस ने गश्त के दौरान चूरू बायपास सडक़ पर स्थित पुलिया के नजदीक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस सहित नाम दिनेश सिंह उर्फ दीनू जाति राजपुत उम्र 40 साल निवासी धोलिया पुलिस थाना राजगढ गिरफ्तार किया है।