मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गुलाब गांव में एक मासूम बच्चे को उठाने के प्रयास के आरोप को लेकर गुरुवार रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान महिलाओं के साथ सरेराह मारपीट की गई और जमकर पथराव हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाली-गलौज और पथराव साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।