शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत NH-46 पर स्थित रिजौदा कट के पास शुक्रवार सुबह करीब 6/7 बजे के बीच ग्वालियर से गुना जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक ने सामने आ रही एक अन्य गाड़ी को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।