कालापीपल से अरनिया कला रोड पर सिलोदा व कालापीपल के बीच सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां और पेड़-पौधे होने के कारण सड़क पर महज 10 से 12 फीट स्थान खाली है, जिसमें चार पहिया और 2 पहिया वाहन को एक साथ निकलने पर इन स्थानों से बचाना मुश्किल हो गया है।इसके साथ ही रोसी से कालापीपल के बीच कई किसानों ने सड़क पर खेत की बावंड्री के लिए तार फेंसिंग कर दी है।