वाराणसी की जंसा पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार की शाम 6 बजे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बडौरा बाजार से 1 किलो 800 ग्राम अवैध चाइनीज मांझा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बडौरा बाजार में छापेमारी की।