बीना: ग्राम बेलई में क्षत्रिय समाज की बैठक, मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया गया
Bina, Sagar | May 18, 2025 क्षत्रिय समाज के द्वारा ग्राम बेलई में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रविवार करीब 2:00 हुई बैठक में क्षत्रिय समाज के लोगों ने 13वीं में मृत्युभोज बंद करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। क्षत्रिय समाज ने इससे पहले ग्राम देहरी में बैठक कर मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया था।