कटनी जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी-मंगेला के कछरा मुहल्ला में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई नल-जल योजना आज ग्रामीणों के लिए मज़ाक बनकर रह गई है। करोड़ों के दावों और बड़े-बड़े उद्घाटन के बावजूद गांव के लोग आज भी एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गांव में जगह-जगह नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं, सिर्फ हवा निकल रही है।