बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने दो लोगों को अवैध असलहों के साथ किया गिरफ्तार
बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने अवैध असलहो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।जिनके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।