शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार भील महासंघ मप्र के प्रदेश अध्यक्ष गुमानसिंह डामोर व प्रदेश महासचिव लक्षमणसिंह बारिया व उपाध्यक्ष राजू डामोर की सहमति से महासंघ के जिलाध्यक्ष हरु भूरिया ने भारत बामनिया को भील महासंघ का नगर अध्यक्ष झाबुआ नियुक्त किया है। इस दौरान भील महासंघ के रामू सरपंच, पप्पू सरपंच, मेजिया कटारा आदि मौजूद थे।