गोपालगंज: पटना की छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में एबीवीपी छात्रों का शहर के मिंज स्टेडियम से आक्रोश मार्च
गोपालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने पटना के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हुए हत्या के विरोध में मशाल यात्रा सह आक्रोश मार्च निकला गया।यह मार्च शहर के मिंज स्टेडियम से बुधवार को शाम 6 बजे शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की