प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर की मधुर आवाज़ ने हजारीबाग को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, भक्ति गीतों की स्वर लहरियां पूरे वातावरण में गूंज उठीं। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने भक्ति, आस्था और संगीत के इस अद्भुत संगम को यादगार बना दिया।