सुल्तानपुर: मोतिगरपुर के कंपोजिट विद्यालय में वन महोत्सव के तहत छात्रों ने रैली निकालकर किया पौधरोपण, 100 पौधे वितरित
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयसिंहपुर के रेंजर मोहम्मद जायर और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊषा कुशवाहा ने किया। विद्यालय परिसर में आम, मौलश्री और महुआ समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद मुख्य अतिथि के