नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार एक अभियुक्त को एसटीएफ और बेला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिरसिया बाजार गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो नेपाल के महोत्तरी जिले का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार वह 11 सितंबर 2025 को जलेश्वर जेल ब्रेक की घटना के बाद से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने