सैदपुर: आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाई गई महान बिरसा मुंडा की जयंती, बहरियाबाद में छात्राओं ने किए कार्यक्रम
बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज में धरती आबा के नाम से प्रसिद्ध तथा अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया