कटकमदाग: सांसद जायसवाल ने रामगढ़ क्षेत्र का किया दौरा, करीब ₹5 करोड़ की विकास योजनाओं की रखी आधारशिला
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर बीते दो दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में थे। दिल्ली से लौटने के क्रम में शुक्रवार को उन्होंने रामगढ़ जिले के कई क्षेत्रों का सघन दौरा किया और क्षेत्र के विकास के लिए करीब 5 करोड़ से अधिक की राशी के योजनाओं की आधारशिला रखी।