कटकमदाग: कटकमदाग में 22 सितंबर से होगा नमो फुटबॉल टुर्नामेंट का शुभारंभ
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अब 22 सितंबर से शुभारंभ होगा। कटकमदाग के पूर्व विधायक प्रतिनिधि व टूर्नामेंट संचालन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि पूर्व में 8 सितंबर से 15 सितंबर तक टूर्नामेंट का आयोजन होना था।