बरेली: महाशिवरात्रि से पहले बारादरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शातिर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
बारादरी थाना पुलिस ने महाशिवरात्रि पर्व से पहले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बरेली के भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त फैजान पुत्र फारुख (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी सहसवानी टोला थाना बारादरी, के पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतू