कोंडागांव: केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी में विभिन्न स्थानों पर चबूतरा निर्माण कार्य हेतु किया भूमिपूजन
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुरी में विभिन्न चौंक पर चबूतरा निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किए।विधायक ने विश्रामपुरी के मंडी चौंक,पुराना थाना चौंक,बांधपारा और बाजार चौंक में चबूतरा निर्माण के लिए भूमिपूजन किए।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम,मनाराम मरकाम,अनीता नेताम,लालाराम मरकाम सहित भाजपा के लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।