सिंगरौली: रोजगार की मांग को लेकर एनसीएल अमलोरी गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा विस्थापित
जिले के भरूहा गांव का निवासी राजगोपाल सिंह पिता स्व. राम नरेश सिंह सोमवार को एनसीएल अमलोरी के गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है। विस्थापित ने बताया कि इसके लिए उसने उपखण्ड अधिकारी से अनुमति भी ली है। जब तक उसे यूसी जायसवाल कम्पनी पुन: काम पर नहीं रखती यह भूख हड़ताल जारी रहेगी।