बीघापुर (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अदन खेड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अदनखेड़ा निवासी शिवकुमारी ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे की घटना है।