जसवंतनगर: जसवंतनगर ईदगाह मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब, नमाज के बाद गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश
ईद का त्योहार पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही हजारों मोमिन परवरदिगार का शुक्र अदा करने ईदगाह की ओर उमड़ पड़े। नए लिबास, टोपियों और इत्र की खुशबू के साथ लोग ईदगाह पहुंचने लगे। नमाज शुरू होने से पहले ही ईदगाह मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया। पेशइमाम हाफिज मोहम्मद शमीउद्दीन फारुकी ने नमाज अदा कराकर खुतबा सुनाया।