शाजापुर: प्रयागराज से लाकर शाजापुर के चीलर बांध में डाला गया गंगाजल, नलों से मिलेगा महाकुंभ स्नान का पुण्य
प्रयागराज महाकुंभ में हर कोई गंगा में डुबकी लगाना चाहता है। किंतु कई लोग स्वास्थ्य के साथ ही अन्य कारणों से स्नान के लिए प्रयागराज नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे लोग भी घर बैठे गंगा स्नान का पुण्य ले सकें। इसके लिए शहर के महिलाओं के मिट्ठी ग्रुप ने अनोखा धार्मिक कार्य किया है। ग्रुप की महिलाएं प्रयागराज में गंगा स्नान करके अपने साथ वहां का जल भी लेकर आईं।