अंबाह: अम्बाह के सिविल अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन
Ambah, Morena | Dec 24, 2024 कस्बे के सिविल अस्पताल में चिकित्सा विभाग की ओर से मंगलवार सुबह11 बजे से शाम 5 बजे तक विकलांगता प्रमाण पत्र शिविर लगाया गया। शिविर में मेडिसन विशेषज्ञ डा. योगेश तिवारी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. दीपक चाँदिल, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा. सूर्यकांत शर्मा व डा. संध्या गोयल एवं डॉक्टर आरपी यादव ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।