रायबरेली: बिशुनपुर मजरे उड़वा गांव में लाखों रुपये के आभूषण व नकदी की लूट के मामले में पुलिस ने लूट की घटना को बताया प्रमाणित नहीं
जगतपुर थानाक्षेत्र के,बिशनपुर उड़वा गांव में,लकड़ी के ठेकेदार के घर में हुई,लूट कांड की घटना को लेकर,मीडिया सेल पुलिस ने,घटना को प्रमाणित नहीं बताया है।जबकि घटना को लेकर पीड़ित,राकेश कुमार ने,जगतपुर थाने में एक युवक को नाम जद करते हुए 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर,कार्रवाई किए जाने की मांग की है।आरोप है कि, लाखों रुपए के आभूषण समेत ₹70000 नगदी लूट ले गए।