बुधवार दोपहर 3 बजे तराना विधायक ने कहा है की प्रदेश पर कर्ज का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। एक के बाद एक कर्ज लेकर सरकार ने मध्यप्रदेश की जनता की पीठ पर 5 लाख करोड़ से ज्यादा का बोझ डाल दिया है। बजट सत्र से पहले ही 5,600 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेना साफ संकेत है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक दिशा में धकेली जा रही है।