अलीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर से पुलिस ने युवती के अपहरण में नामजद अरोपी युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान बम यादव के पुत्र विमलेश कुमार उर्फ विमलेश यादव से हुई है। जिसके खिलाफ दो माह पूर्व बाजार गयी युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।