अटेर: भिण्ड के फूब कस्बे के वार्ड 8 में मामूली बात पर युवकों ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने FIR दर्ज की
Ater, Bhind | May 30, 2025 भिण्ड के फूब कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत आज शुक्रवार के रोग शाम 4 बजे पीड़ित युवक ने फूप थाना पुलिस के पास जाकर की पुलिस ने पीड़ित की फरियाद पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है