लांजी: ग्राम मोहझरी में आबकारी विभाग ने 800 किलो लाहन व 10 लीटर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की
Lanji, Balaghat | Jun 13, 2025 आबकारी वृत लांजी के द्वारा ग्राम मोहझरी में नाला किनारे अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से लगभग 800 किलो लाहन और 10 लीटर हाथ भट्टी की अवैध शराब को जप्त किया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 81,500 रुपये है। आबकारी विभाग ने इस मामले में 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सेम्पल लेकर आबकारी विभाग द्वारा शेष लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया।