भितरवार: बामरोल में गोचर और नर्सरी की सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप
बामरोल की गोचर शासकीय नर्सरी की भूमि के सर्वे नंबरों पर दबंगों द्वारा बंदूक की दम पर बलपूर्वक जोतने से रोकने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय सहित तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को ज्ञापन दिया है। ग्राम के पशु धन के लिए चारागाह और विचरण करने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। जिन ट्रैक्टरों से जमीन की जुताई की जा रही है उन्हें जप्त करने की कार्रवाई करें।