जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक अहम न्यायिक फैसला सामने आया है। बुधवार की दोपहर 02 बजे मिली जानकारी अनुसार 334 किलोग्राम गांजा की तस्करी के मामले में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) योगिता विनय वासनिक की अदालत ने आरोपी मोहम्मद शमीम को 15 वर्ष के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।