फतेहपुर में सोमवार शाम पुलिस ने 9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाइक जब्त की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर रघुनाथपुर मोड़ के पास बाइक छोड़कर फरार हो गया। फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से शराब आने की सूचना पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया था।