महेश्वर। थाना महेश्वर क्षेत्र के ग्राम मोयदा में 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे