सेड़वा: सेड़वा तहसील के उतरवा में बुजुर्ग व्यापारी से मारपीट का वीडियो वायरल, सौहार्द बिगाड़ने का आरोप, थाने का घेराव
शनिवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक उतरवा गांव में कथित रूप से साजिश के तहत एक 70 वर्षीय व्यापारी शेर मोहम्मद को दोबारा बुलाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि बकरियों के सौदे के बाद उन्हें पानी पिलाने के बहाने घर बुलाया गया और वहीं हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो