अमरोहा: गांव हैबतपुर सलारपुर में सड़क पर बाइक सवार को तेंदुआ दिखाई दिया, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Amroha, Amroha | Oct 30, 2024 अमरोहा जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बरकरार है तेंदुआ जिले के अलग-अलग स्थान पर कई लोगों पर अब तक जानलेवा हमला कर चुका है।और जंगली जानवरों को भी तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है। लेकिन वन विभाग इस तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है और वन विभाग आराम से चैन की नींद सोया है। आज बुधवार की रात करीब 8:00 बजे गांव हैबतपुर सलारपुर में तेंदुआ दिखाई दिया हैं ।