नानपारा: नवाबगंज में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष को किया गया नजरबंद
तहसील नानपारा के नवाबगंज स्थित भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष को पतिराम चौधरी को उनके आवास नवाबगंज में पुलिस ने नजर बंद किया। दिल्ली कूच की खबर पाते ही पुलिस सक्रिय हुई और थाने लाने के बाद उन्हें वापस उनके घर ले गई आवास पर पुलिस टीम को मुस्तैद भी किया गया है।