कांगड़ा: 14 नवंबर को रोजगार कार्यालय कांगडा में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पद के लिए होंगे इंटरव्यू
Kangra, Kangra | Nov 9, 2024 एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक के 200 पद अधिसूचित किए हैं।14 नवंबर को रोजगार कार्यालय कांगडा में यह इंटरव्यू होंगे । इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच है । इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होंगे।