घरों के ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी करने वाले गिरोह का भेलूपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला सहित चार गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना में पंजीकृत अभियोगों के सम्बन्ध में गुरुवार को भेलूपुर पुलिस, काशी की क्राईम टीम के सहयोग से बडी पटिया से अभियुक्त महिला अभियुक्ता सहित चार लोगों को चोरी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त वाहन 02 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।