इंदौर: विजयनगर में हार्डवेयर दुकान से चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद
Indore, Indore | Apr 24, 2025 इंदौर में विजय नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व फरियादी दिनेश कुमावत द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक हार्डवेयर की दुकान संचालित करते हैं। जिसमें जब वह सुबह अपनी दुकान पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर गल्ले में रखे पैसे और कुछ हार्डवेयर का सामान अज्ञात चोरों द्वारा चुराया गया है। जिसमें दो आरोपी विक्रम और प्रियांशु को गिरफ्तार किया है।